10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि एनएच पर लेट गए विधायक, सवा घंटे के लिए थम गए पहिए- देखें Video

सुआरपारा बस स्टैंड के पास एनएच पर सीतापुर विधायक के नेतृत्व में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी

2 min read
Google source verification
MLA Amarjeet Bhagat

MLA lay down on NH

सेदम. एनएच 43 पर चल रहे कार्य की सुस्त चाल व जर्जरता को लेकर सोमवार को सीतापुर विधायक अमरजीत भगत के नेतृत्व में लोगों ने ग्राम सुआरपारा बस स्टैंड के पास एनएच पर चक्काजाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक निर्माणाधीन सड़क पर लेट गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मशक्कत व 15 मार्च से निर्माण कार्य शुरू करने के आश्वासन पर सवा घंटे बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 की जर्जरता व निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी के खिलाफ पूर्व में भी सीतापुर विधायक के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया था। उस समय काम में गति लाने, नियमित छिड़काव सहित अन्य आश्वासन देकर प्रशासन ने चक्काजाम समाप्त कराया था लेकिन उस पर कोई खास पहल नहीं हुई।

बल्कि निर्माण एजेंसी के साथ कार्य में लगे वाहन मालिकों व श्रमिकों को भुगतान नहीं होने से कार्य ठप हो गया। इस अव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को दोपहर लगभग 2.15 बजे सीतापुर विधायक अमरजीत भगत के नेतृत्व में फिर से लोगों ने सुआरपारा बस स्टैंड के पास एनएच पर चक्काजाम कर दिया। विधायक तो सड़क पर ही लेट गए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएच पर प्रदर्शन की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर सीतापुर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से ही तैनात था।

चर्चा के दौरान वाहन मालिकों व श्रमिकों की भुगतान की लंबित राशि को लेकर प्रदर्शनकारियों व निर्माण एजेंसी जीवीआर कंपनी के सब इंजीनियर के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक व प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन समाप्त करने समझाइश देने की कोशिश की लेकिन विधायक नहीं माने।

उनका कहना था कि पूर्व में भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है, भुगतान नहीं होने से श्रमिकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति आ गई है। जनता दिन-रात धूल फांक रही है, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जब तक उनकी परेशानी खत्म नहीं होगी, बार-बार चक्काजाम किया जाएगा।


ये मिला आश्वासन
प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक व प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि 8 मार्च तक सड़क के गड्ढों को भर दिया जाएगा। साथ ही पानी का नियमित छिड़काव किया जाएगा। हर हाल में 15 मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, तब जाकर दोपहर करीब 3.30 बजे विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग