
Congressmen who resign
सीतापुर. सीतापुर विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार पर बाहरी होने का आरोप लगाते हुए सीतापुर क्षेत्र के पीसीसी सदस्य सहित 10 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सांैप दिया। इसमेें 2 बीडीसी सदस्य सहित ३ सरपंच भी शामिल हैं।
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। यहां के कांग्रेसी कार्यकताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान विधायक अमरजीत भगत के खिलाफ बगवाती तेवर अपना लिए हैं।
कांग्रेस से विधायक उम्मीदवार के लिए दावेदारों में सबसे बड़े नाम सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार निराला सहित 10 कांग्रेसियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा देने वालों में पीसीसी सदस्य फूलसाय लकड़ा, बीडीसी सदस्य शांति मिंज, राजेश मिंज व सरपंच संघ के उपाध्यक्ष दिलसाय केरकेट्टा सहित बालमदिना एक्का, राजकुमार कुजूर, कृष्ण कुमार सिंह, लिखेश्वर राम, विजय भगत ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।
बाहरी व्यक्ति को थोपने का लगाया आरोप
इस्तीफा देते हुए सभी कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को कहा कि हम सभी स्थानीय अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा सीतापुर से पार्टी फोरम के शीर्ष नेतृत्व को वर्तमान विधायक के बाहरी होने की जानकारी दी थी। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष भी अपने बातों को रखा गया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पैराशूट की परंपरा तोडऩे के संबंध में कहा था। वर्तमान विधायक अमरजीत भगत सूरजपुर जिले के ग्राम पार्वतीपुर निवासी हंै और भटगांव विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा जारी सूची में उन्हें पुन: यथावत रखा जाना स्थानीय आदिवासियों के हित में लोकतांत्रिक अधिकारों को सदा के लिए समाप्त करने वाला कदम है।
इस कारण हमने दिया है इस्तीफा
राहुल गांधी ने कहा था कि पैराशूट कंडिडेट नहीं चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर हमने डीसीसी जिलाध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अब हम समाज सेवा करेंगे।
अनिल निराला, अध्यक्ष सरपंच संघ
Updated on:
29 Oct 2018 08:14 pm
Published on:
29 Oct 2018 08:14 pm
