10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यदि आपके मोबाइल पर भी किसी अंजान युवती का कॉल आए तो कर दें इग्नोर, वरना पड़ सकता है पछताना

मोबाइल पर कॉल आने के बाद एक युवक ने अपनी निजी चीजे उसके साथ कर दी थीं शेयर, अब भुगतना पड़ रहा अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Aug 2018, 3:33 PM IST

Call centers girl

Call center girls

अंबिकापुर. यदि आपके मोबाइल पर किसी अंजान युवती या महिला का कॉल आए तो उससे किसी भी प्रकार की अपनी निजी बातें शेयर करने से बचें। उसे न तो अपने दस्तावेजों की जानकारी दें और न ही अपनी परिजन के डिटेल। खासकर कोई एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी मांगे तो भूलकर भी न दें।

ऐसे में आपको भारी चपत लग सकती है। आपका खाता तक खाली हो सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें एटीएम कार्ड का नंबर बताकर लोगों ने लाखों रुपए गंवाएं हैं।


ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाने से सामने आया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम तेलईकछार निवासी सन्तोष प्रजापति पिता दरिना राम के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात महिला ने फोन कर कहा कि मैं स्टेट बैंक बिश्रामपुर के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रही हूं।

आपका कार्ड डिएक्टिवेट हो चुका है, उसे एक्टिवेट करना है। महिला ने कहा कि इसके लिए आपको मुझे अपना एटीएम कार्ड का नम्बर व ओटीपी नम्बर बताना होगा। महिला की यह बात सुनते ही संतोष द्वारा बिना जांचे-परखे उसे एटीएम के कोड नंबर व अन्य जानकारी दे दी गई।

कार्ड नंबर देने के कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार की खरीदारी करने का मैसेज आया। मोबाइल पर मैसेज देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह तत्काल जयनगर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


कर दें इग्नोर
यदि आपके पास इसी तरह किसी युवती या युवक का कॉल आए तो इग्नोर कर दें। उसे कोई जानकारी न बताए। उससे क्रॉस क्वेश्चन करें और उसका पता पूछें। यदि वह फिर भी ज्यादा दबाव बनाता है या बनाती है तो उससे कहें कि वह उसकी शिकायत थाने में करेगा।

खुद सतर्क रहकर तथा ऐसे कॉल की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने से आप ठगी से बच सकते हैं। पुलिस द्वारा भी साइबर अपराध के प्रति कैंप लगाकर जागरुक करती रहती है। इसे जरूर फॉलो करें।