23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / PM Modi: पीएम मोदी की सभा में सरगुजा जिले से शामिल होंगे 2 हजार जनप्रतिनिधि, ये बोले जिलाध्यक्ष

PM Modi: पीएम मोदी की सभा में सरगुजा जिले से शामिल होंगे 2 हजार जनप्रतिनिधि, ये बोले जिलाध्यक्ष

PM Modi: भाजपा ने बैठक आयोजित कर दी जानकारी, जिलाध्यक्ष बोले- नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लेकर जाने का मिला है लक्ष्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Mar 2025, 8:43 PM IST

PM Modi: पीएम मोदी की सभा में सरगुजा जिले से शामिल होंगे 2 हजार जनप्रतिनिधि, ये बोले जिलाध्यक्ष

BJP meeting

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की बिलासपुर के मोहभ_ा में आयोजित आमसभा को लेकर बुधवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक रामकुमार टोप्पो, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, महापौर मंजूषा भगत, पूर्व संसद कमलभान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जि़लाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की आम सभा में सरगुजा जिले से लगभग 2 हजार भाजपा के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को लेकर हमें जाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मंडल प्रभारी कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर मंडलों में बैठक करेंगे तथा जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि पंचायत से संसद तक भाजपा के जनप्रतिधि इतनी बड़ी संख्या में पहली बार जीत कर आए हैं।

इन सभी को प्रधानमंत्री (PM Modi) को सुनने बिलासपुर की सभा में जाना है। बैठक को वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा तथा आभार प्रदर्शन हरपाल सिंह भामरा ने किया।

इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, अरुण सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजा राम भगत, डीके पुरिया, मधु चौदहा, राधेश्याम ठाकुर, विजय व्यापारी, रोशन गुप्ता, विकास पांडेय, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मधुसूदन शुक्ला, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, विद्यानंद मिश्रा, जितेंद्र सोनी, संजय सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: CG Governor Ramen Deka: राज्यपाल रमेन डेका रहेंगे कल से 2 दिन तक रहेंगे सरगुजा प्रवास पर, पहले मैनपाट फिर जाएंगे सैनिक स्कूल

PM Modi: 30 मार्च को होनी है सभा

प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि आगामी 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का आरंभ है तथा इसी दिन प्रधानमंत्री (PM Modi) का बिलासपुर में आगमन भी है। ऐसे में समय का ध्यान रखते हुए पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम में शीघ्र पहुंचने की सभी को चिंता करनी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के भाजपा जनप्रतिनिधियों से पीएम मोदी मिलना चाहते हैं, इसलिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।