सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हमारे संविधान को खतरा बाहर से नहीं बल्कि देश के अंदर संघ परिवार से है। संघ परिवार महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक को संविधान में दिए गए मतदान के अधिकार (Political news) के कारण इसका विरोध करती है और बदलना चाहती है।