8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suspects investigation: शहर में हुई संदिग्धों की जांच, 150 मकानों में रहने वाले किराएदारों तक पहुंची पुलिस की टीम

Suspects investigation: कोतवाली व गांधीनगर पुलिस ने शहर में जांच अभियान चलाकर अवैध प्रवासियों व संदिग्धों की जांच की, नहीं मिले कोई भी संदिग्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 May 2025, 8:58 PM IST

Suspect investigation

Tenants investigation

अंबिकापुर. पहलगाम हमले के बाद देशभर में अवैध (Suspects investigation) रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अंबिकापुर में भी पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया गया। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों व प्रवासियों की पहचान कर जांच के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा 4 अलग-अलग टीम तैयार कर शहर के श्रीगढ़, नवागढ़, तकिया सहित अन्य संभावित स्थानों पर जांच की गई। कार्रवाई के लिए 20 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। टीम द्वारा बस्तियों के मकानों में जाकर निवासरत (Suspects investigation) लोगों से उनके पहचान पत्र अर्थात आधार कार्ड, राशन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों की जांच की।

एसपी ने बताया कि मजबूत कानून व्यवस्था कायम रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिले में सघन जांच अभियान (Suspects investigation) चलाया जा रहा है। सभी थाना, चौकी प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Road accident: तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, सिर के बल गिरे सडक़ पर

नहीं मिले अवैध प्रवासी व संदिग्ध

पुलिस की टीम ने करीब 150 मकानों में निवासरत लगभग 400 से अधिक व्यक्तियों की जांच (Suspects investigation) की। उनके पहचान पत्र के सत्यापन के बाद लोगों को अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सूचना तत्काल पुलिस को देने के हिदायत दी गई। जांच में अभी तक कोई भी संदिग्ध या अवैध प्रवासी की पहचान नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Leopard skin smuggling: तेंदुए की खाल के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

Suspects investigation: जांच टीम में ये रहे शामिल

जांच अभियान (Suspects investigation) में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, एएसआई विनय सिंह, अभिषेक दुबे, देवनारायण यादव, मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सदरक लकड़ा, शत्रुधन सिंह, सुशांत यादव, अमरेश दास, ओमप्रकाश गुप्ता,

एहसान फिरदौसी, सियम्बर, श्याम कुमार, जगेश्वर तिर्की, अमरेश सिंह, सैनिक दशरथ गुप्ता एवं थाना गांधीनगर से एएसआई विपिन तिवारी, आरक्षक बृजेश राय, पवन यादव, प्रेमचंद राजवाड़े व महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े शामिल रहे।