30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office Scheme: 400 रुपए जमा कर बनना चाहते हैं 1 करोड़ के मालिक तो इस स्कीम में करें निवेश

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) द्वारा ऐसी ही एक स्कीम चलाई जा रही है जिसमें निवेश (Deposit) कर आप काफी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं, यदि आपकी उम्र 35 साल है तो भी आप इसमें निवेश कर सकते हैं, रिटायरमेंट के बाद आपकी जिंदगी बिना वित्तीय संकट (Financial problem) के कट जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Feb 2022, 3:55 PM IST

Rupees

Rupees

Ambikapur. Post Office Scheme: हर व्यक्ति वित्तीय सुरक्षा (Financial Security) की गारंटी चाहता है। वह चाहता है कि वह जो रुपए भविष्य के लिए किसी जगह निवेश कर रहा है तो वह सुरक्षित रहने के साथ ही गारंटीड रिटर्न भी दे। ऐसे में व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में निवेश करना चाहता है। यदि रिटायरमेंट (Retirement) के बाद आप भी चाहते हैं कि आपको पैसों की कमी न हो तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की करोड़पति बनाने वाली स्कीम (Post Office Scheme) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आप हर दिन 400 रुपए निवेश कर 25 साल में 1 करोड़ रुपए पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम है पीपीएफ (Public Provident Fund) स्कीम।


पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में निवेश करने पर शानदार व गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसमें आप सालाना अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं, यानी हर महीने के 12 हजार 500 रुपए। हर दिन के हिसाब से यह राशि 400 रुपए से थोड़ी अधिक पड़ती है।

यदि आप हर महीने 12500 रुपए के हिसाब से 15 वर्ष तक रुपए जमा करते हैं तो अंत में आपको 40 लाख 70 हजार रुपए मिलेंगे। यदि आप निवेश की अवधि 25 साल तक कर देते हैं तो अंत में आपको 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। आगे हम एक करोड़ मिलने का कैल्कुलेशन बताएंगे।


सालाना ब्याज मिलता है 7.1 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग स्कीम पर अलग-अलग प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है। पीपीएफ स्कीम में पोस्ट ऑफिस की ओर से 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। यह निवेश किए जा रहे रुपए पर चक्रवृद्धि ब्याज के तौर पर जुड़ता है।

एक निश्चित राशि हर माह जमा करने पर मोटा मुनाफा मिलता है। पोस्ट आफिस की पीपीएफ स्कीम में हर माह 12 हजार 500 रुपए जमा करने पर 15 वर्ष के अंत में मेच्योरिटी राशि करीब 41 लाख रुपए मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी के नाम से खुलवाएं ये स्पेशल खाता, नहीं होगी पैसों की कमी, हर महीने मिलेंगे 45 हजार


25 साल में 1 करोड़ रुपए मिलने का गणित
यदि आप इस स्कीम में 25 सालों तक प्रतिमाह 12 हजार 500 रुपए जमा करते हैं तो अंत में आपको 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसमें आपके द्वारा जमा राशि 37 लाख 50 हजार होगी, जबकि 7.1 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से ब्याज लाभ 62.50 लाख होगी। ऐसे में आपको मेच्योरिटी पर 1 करोड़ रुपए मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में है ये धमाकेदार स्कीम, सिर्फ एक बार इन्वेस्ट और हर महीने होगी फिक्स कमाई, पति-पत्नी ले सकते हैं लाभ


15 साल में मिलेंगे करीब 41 लाख रुपए
पीपीएफ स्कीम में आप हर दिन 400 रुपए यानी महीने में 12 हजार 500 रुपए जमा करते हैं तो साल का डेढ़ लाख रुपए होता है। 15 साल तक जमा करने पर आपके द्वारा निवेश की गई राशि 22 लाख 50 हजार रुपए होगी।

इसपर 7.1 प्रतिशत के चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से आपको 18 लाख 20 हजार रुपए ब्याज के मिलेेंगे। ऐसे में अंत में आपको मेच्योरिटी राशि 40 लाख 70 हजार रुपए मिल जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग