पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) में यदि आप चाहें तो हर महीने, तिमाही, छमाही या सालाना रुपए जमा कर सकते हैं। इस स्कीम की खासियत यह है कि भविष्य में आप लोन का भी लाभ उठा सकते हैं। इसकी शर्त बस यह है कि आपने लगातार 4 साल तक इसमें रुपए जमा किए हों। 4 साल बाद आपको पोस्ट ऑफिस लोन की सुविधा दे देगी।