अंबिकापुर. RTO: परिवहन आयुक्त के अधीन कार्यरत उडऩदस्ता टीम व स्थानीय जिला परिवहन विभाग में आपसी तालमेल का अभाव देखने को मिल रहा है। उडऩदस्ता टीम की कारगुजारियों के आगे जिला परिवहन अधिकारी (आरटीओ) व उनके अधीनस्थों की किरकिरी हो रही है। जिला परिवहन अधिकारी सीएल देवांगन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में चर्चा के दौरान पत्रकारों को बताया कि बतौर आरटीओ वे कार्यालयीन काम-काज देखते हैं। सडक़ पर कार्रवाई परिवहन विभाग के उडऩदस्ता दल द्वारा की जाती है, जो परिवहन आयुक्त रायपुर के अधीन है।