8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sandeep murder case: मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय और सहयोगी की पुलिस को मिली 3 दिन की रिमांड, पूछताछ जारी

Sandeep murder case: सीतापुर के बहुचर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है ठेकेदार अभिषेक पांडेय, शव मिलने के 36 दिन बाद अंबिकापुर कोर्ट में अपने ड्राइवर के साथ सरेंडर करने पहुंचा था आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Oct 2024, 9:22 PM IST

Sandeep murder case

Main accused Abhishek Pandey

अंबिकापुर। Sandeep murder case: सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी संदीप लकड़ा हत्याकांड (Sandeep murder case) के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व उसके चालक राजा यादव से पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें 3 दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट परिसर से सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी गई थी।

आरोपी अभिषेक पांडेय (Sandeep murder case) सीतापुर के ग्राम बेलजोरा का रहने वाला है। वह जल जीवन मिशन का ठेकेदार था। 7 जून को छड़-सीमेंट का आरोप लगाकर उसने अपने अन्य कर्मचारियों व साथियों के साथ मिलकर राज मिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद उसके शव को मैनपाट के लुरैना बड़वापाट स्थित पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया था। सीतापुर पुलिस ने संदीप की सड़ी-गली लाश टंकी के नीचे से बरामद की थी। हत्याकांड (Sandeep murder case) में शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व उसका चालक फरार चल रहा था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयासरत थी। लेकिन दोनों बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Surajpur double murder case: दोहरा हत्याकांड के आरोपी को लाया गया सूरजपुर, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नगर, गोदाम पर चलेगा बुलडोजर

सरेंडर करने पहुंचा था अंबिकापुर कोर्ट में

संदीप का शव मिलने के 36 दिन बाद 14 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक पांडेय (Sandeep murder case) अपने चालक राजा यादव के साथ अंबिकापुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने सरेंडर से पूर्व कोर्ट परिसर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Gang rape rumor: आईजी बोले- युवती से नहीं हुआ है गैंगरेप, पूर्व स्कूल फ्रेंड ने किया था रेप, उसकी फांसी पर लटकी मिली है लाश

Sandeep murder case: 3 दिन की मिली रिमांड

पुलिस ने दोनों आरोपियों (Sandeep murder case) के खिलाफ कार्रवाई कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए आवेदन किया। इस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 3 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी। अब पुलिस तीन दिनों तक दोनों आरोपियों से प्रकरण के संबंध में जानकारियां जुटाएगी।