1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात महिला को कुछ काटने का एहसास हुआ तो खुल गई नींद, उठी तो पास में ही बैठी थी मौत, घरवालों ने देखा तो उड़ गए होश

रात में ही घरवालों ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. मंगलवार की रात एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। वह जमीन पर बिस्तर लगाकर अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान डंडा करैत सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


बलरामपुर जिले के कोर्टपाली निवासी 40 वर्षीय टिन्नी बाई पति टुनुआ राम नगेशिया मंगलवार की रात अपने कमरे में जमीन में बिस्तर लगाकर सो रही थी। रात दो बजे उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। उठकर जब देखी तो पास में डंडा करैत सांप था। फिर उसने शोर मचाकर घटना की जानकारी परिजन को दी।

परिजन ने उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


कमरे में थे 2 सांप
सर्पदंश की शिकार महिला की आवाज सुनकर जब कमरे में घरवाले घुसे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में 2 डंडा करैत सांप थे। परिजन ने दोनों सांपों को मारने की बजाय उसे टोकरी से ढंक कर छोड़ दिया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग