CG Crime: ग्राम दोरना में बुधवार की सुबह दामाद ने अपने वृद्ध ससुर के कपड़े में आग लगा दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कई महीनों से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था और शराब पीने के लिए ससुर से रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर आग लगा दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।