17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में कार चलाकर अचानक कोतवाली पहुंचे एसपी, मच गया हड़कंप, लगाई फटकार- देखें Video

खुद कार ड्राइव कर पहुंचे थाने फिर डेढ़ घंटे तक पुलिस अधिकारियों की ली क्लास, पेंडिंग कामों को देखकर हुए नाराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:19 PM IST

SP in Kotwali

SP in Kotwali

अंबिकापुर. नवपदस्थ एसपी आईपीएस सदानंद कुमार शुक्रवार की रात अचानक कोतवाली पहुंच गए। यह देख थाने में उपस्थित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि एसपी बिना ड्राइवर को बताए खुद कार ड्राइव कर वहां पहुंचे।

उन्होंने यहां करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस अधिकारियों की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में 250 से अधिक पेंडिंग पड़े प्रकरण को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कोतवाली टीआई को 1 महीने के भीतर अधिकांश प्रकरणों को निपटाने का टारगेट दिया।


एसपी सदानंद कुमार ने जब से कमान संभाली है तब से पुलिसिंग में शहर का स्वरूप बदला-बदला नजर आ रहा है। सड़क हादसों को रोकने उन्होंने जहां बाइक रेसरों के खिलाफ दो दिन कार्रवाई कराई, वहीं शहर की सड़क पर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों पर भी नकेल कसी।

वाहन चालकों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी है। इधर शुक्रवार की रात 10.30 बजे अपने बंगले से शासकीय कार उठाकर अचानक वे कोतवाली पहुंच गए। यह देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी ने टीआई सहित सभी विवेचकों को थाने बुलवा लिया और रात 12 बजे तक उनकी मीटिंग ली।

उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों को लेकर विवेचकों की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने सभी पुराने अपराधों की डायरियों पर विस्तृत चर्चा कर अन्वेषण को गति देने कहा।

उन्होंने वारंट तामीली की स्थिति को लेकर विवेचकों को फटकार भी लगाई। उन्होंने क्षेत्रवार वारंट तामीली की योजना भी बनाई। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमा भी अब काफी सक्रिय नजर आ रहा है।


एक महीने का दिया टारगेट
कोतवाली में 250 से अधिक लंबित अपराधिक प्रकरण को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने टीआई को एक महीने के भीतर पेंडिंग पड़े सभी प्रकरणों को निपटाने का टारगेट दिया।


खुद भी निकले गश्त पर
कोतवाली से निकलकर एसपी ने शहर के चौक-चौराहों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने रात्रि गश्त कर संदिग्धों से पूछताछ भी की।