3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर ने सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से कोविड वार्ड में देखा तो नदारद थीं स्टाफ नर्सें, हो गए नाराज, फिर कही ये बात

Staff nurses missing: मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) स्थित कोविड वार्ड की निगरानी के लिए लगाया गया है सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम (Centralize Monitoring system)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Apr 2021, 11:57 PM IST

Surguja Collector

Collector in Centralize monitoring system room

अंबिकापुर.कलक्टर संजीव कुमार झा ने रविवार की शाम डाटा सेंटर स्थित सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। कलक्टर (Surguja Collector) ने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में उनके परिजन जानकारी हासिल कर सकें, इसके लिए अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्वयं वार्ड में डॉक्टर, स्टाफ नर्स सहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति ली। वार्ड में स्टाफ नर्स ललिता बरगाह, ज्योति यादव तथा रूबी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

Read More: अब कोविड मरीजों के इलाज, भोजन-पानी व साफ-सफाई की सेंट्रलाइज सिस्टम से होगी मॉनिटरिंग


कलक्टर संजीव कुमार झा (Surguja Collector) ने अनुपस्थिति पर कहा कि वार्डो में स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई स्टाफ नर्स अनुपस्थित है तो रिजर्व लिस्ट से तत्काल ड्यूटी लगाएं। कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान आईसीयू तथा एचडीयू का भी सीसीटीवी के माध्यम से अवलोकन किया।

Read More: मां महामाया मंदिर प्रबंधन समिति पर कलक्टर ने लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना, श्रद्धालुओं से वसूले 500-500 रुपए

वार्डों में वार्ड ब्वॉय की कम मौजूदगी दिखने पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में डॉक्टर और नर्स नियमित रूप से उपस्थित रहें।


सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से चल रही मॉनिटरिंग
उल्लेखनीय है कि कोविड वार्ड की निगरानी के लिए वहां के सीसीसीटीवी कैमरों को सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम (Centralize Monitoring System) से जोडकर पुख्ता निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।