अंबिकापुर. Girl student commits suicide: शहर के एक निजी स्कूल में 6वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ने मंगलवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने स्कूल की एक शिक्षिका पर प्रताडि़त और कक्षा में अपमानित करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता के अनुसार सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मर्सी सिस्टर काफी बुरी और डेंजरस है, वह टॉर्चर करती है। मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इधर घटना से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्कूल कैंपस के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल व शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।