
TI Vineet Dubey
अंबिकापुर. आचार संहिता हटते ही सरगुजा पुलिस कप्तान सदानंद कुमार ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश में गांधीनगर थाना प्रभारी विनीत दुबे को कोतवाली का प्रभार सौंपा है, जबकि लखनपुर टीआई अविनाश सिंह को गांधीनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कमलेश्वरपुर टीआई युगल किशोर नाग को दरिमा प्रभारी, बतौली प्रभारी सुधीर मिंज को कमलेश्वरपुर टीआई व रक्षित केंद्र में पदस्थ टीआई अनूप एक्का को सीतापुर थाना प्रभारी तथा रक्षित केंद्र से मनीष धुर्वे को बतौली प्रभारी बनाया गया है।
उदयपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति को नियुक्त किया गया है वहीं चौकी प्रभारी केदमा राजेश चण्ड को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक देवेश साहू को केदमा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का भी तबादला
एएसआई मनोज सिंह को कोतवाली से गांधीनगर, संजय श्रीवास्तव को गांधीनगर से चौकी रघुनाथपुर भेजा गया है। इसके साथ ही सूरजनराम को रक्षित केंद्र से अजाक थाना, प्रधान आरक्षक तारेश्वर नाथ को रक्षित केंद्र से जिविशा, संजय गुप्ता को कमलेश्वरपुर से गांधीनगर,
आरक्षक अरूण कुमार को अजाक थाना से रघुनाथपुर चौकी, परवेज फिरदौसी को थाना बतौली से रक्षित केंद्र, सूरजबली सिंह को अंबिकापुर डायल 112 से थाना लखनपुर डॉयल 112 व महिला आरक्षक अमरावती को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना उदयपुर व भोली राजवाड़े को थाना उदयपुर से लखनपुर स्थानांतरित किया गया है।
Published on:
28 May 2019 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
