अंबिकापुर. Woman brutal murder: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकना खुर्द में शुक्रवार की सुबह सिरफिरे युवक ने पड़ोस की एक महिला पर तब्बल से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका का पिता घर से बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। गर्दन पर प्रहार किए जाने से वह जख्मी हालत में ही अपने घर का दरवाजा बंद कर जान बचा ली। गर्दन में चोट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तब्बल को बोरे में भरकर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।