2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग छात्रा के फेसबुक पर महिला भेजती थी गंदे-गंदे मैसेज, जांच में आई ये सच्चाई तो पुलिस भी रह गई सन्न

छात्रा को लगातार अश्लील मैसेज भेजकर किया जा रहा था परेशान, त्रस्त होकर छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

less than 1 minute read
Google source verification
Facebook

Facebook

अंबिकापुर. फेसबुक में महिलाओं के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक उन्हें अश्लील मैसेज पोस्ट करता था। वह इंजीनियरिंग की एक छात्रा को भी कई अश्लील मैसेज लगातार भेज रहा था। इससे छात्रा परेशान हो गई थी। त्रस्त छात्रा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गांधीनगर थाने में जुर्म दर्ज कराया।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिलाओं के नाम पर युवक फेसबुक आईडी का यूज कर रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।


पीडि़त छात्रा लखनपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा को पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति फेसबुक में महिला के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान कर रहा था। वह अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।

आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर पीडि़त छात्रा ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस ने जब फर्जी फेसबुक आइडी की जांच की तो पता चला कि 6375543100 फोन नंबर का फेसबुक आईडी बनाने में इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा अज्ञात आरोपी महिलाओं के नाम पर कई और फेसबुक आइडी बना कर लोगों को अश्लील मैसेज भेजा करता है। मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 354, 509, 509ब के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग