
Boy-girl
अंबिकापुर. दो साल पहले महाराष्ट्र के पुणे के एक युवक के मोबाइल से रॉंग नंबर अंबिकापुर की एक लड़की के पास लग गया। फिर दोनों के बीच बातें होने लगी और प्यार भी हो गया। युवक शुक्रवार को लड़की को लेने अंबिकापुर आ गया। लड़की भी उसके साथ जाने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड तक आ गई।
अचानक लड़की को कुछ शक हुआ तो साथ जाने से मना कर दिया। यह सुनते ही युवक उससे जोर-जबरजस्ती करने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुणे, महाराष्ट्र निवासी 26 वर्षीय भि_लदेव राम सामले 2 साल पहले अपने मोबाइल से किसी से संपर्क कर रहा था। उसी दौरान अंबिकापुर के माणिकप्रकाशपुर निवासी एक युवती का नंबर डायल हो गया। फिर दोनों के बीच अक्सर बातें होने लगीं। लगातार मोबाइल पर बातचीत होने के कारण दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम का इजहार भी कर लिया।
इसी बीच शुक्रवार को युवक महाराष्ट्र से युवती को लेने अंबिकापुर आ गया। युवक ने प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचकर युवती को कॉल किया तो वह भी उसके पास चली आई। युवती उसके साथ जाने की तैयारी कर आई थी।
इसी बीच उसे कुछ संदेह हुआ तो उसने युवक के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक उसे अपने साथ ले जाने की जबरदस्ती करने लगा।
युवती ने घरवालों को दी सूचना
युवक द्वारा दबाव बनाता देख युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजन को मोबाइल से दी। फिर तत्काल परिजन वहां पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की।
Updated on:
13 Oct 2018 08:15 pm
Published on:
13 Oct 2018 08:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
