28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से गायब युवती का 40 दिन बाद आया फोन, बोली- मां, मुझे जीवन ने गुजरात में बना रखा है बंधक

Young girl hostage: युवती की मां का कहना कि प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही हूं कहकर निकली थी घर से, थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, बेटी का फोन आने के बाद माता-पिता ने आईजी से लगाई गुहार, पुलिस ट्रेस कर रही बंधक बनाने वाले युवक का लोकेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Apr 2023, 7:43 PM IST

Girl hostage

Gandhinagar police station

अंबिकापुर. Young girl hostage: शहर की एक युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक 10 मार्च को अपने साथ गुजरात ले गया। यहां उसने युवती को बंधक बनाकर रखा है। घटना के 40 दिन बाद युवती ने अपने माता-पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। युवती का कहना है कि वे उसे युवक से बचा लें, वह शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दे रहा है। मामले में युवती के माता-पिता ने 2 दिन पूर्व आईजी को शिकायत आवेदन देकर बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है। इस मामले में गांधीनगर पुलिस का कहना है कि युवक का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम को रवाना किया जाएगा।


शहर के नमनाकला निवासी एक दंपती ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 मार्च को गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया था कि 10 मार्च से उनकी बेटी घर से गायब है। 2 दिन तक उन्होंने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

वह कॉलेज की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के नाम पर घर से निकली थी। इसी बीच युवती ने 23 अप्रैल को अपने घर पर फोन कर बताया कि उसे गुजरात के पोरबंदर स्थित कांसवाड़ा में वहीं के सोलंकी जीवनभाई चंदाभाई नामक युवक ने बंधक बनाकर रखा है। वह उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है।

युवती ने बताया कि उसे अच्छी नौकरी दिलाने की बात कहकर वह उसे यहां लाया था। युवती ने बंधक बनाने वाले युवक के मोबाइल से ही कॉल किया था, उसने युवक का आधार कार्ड नंबर भी माता-पिता के पास भेजा है। इसके बाद से ही मोबाइल बंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा कहकर 2 युवकों से ले लिए 2.15 लाख, आरोपी का चेक भी हो गया बाउंस, भेजा गया जेल


आईजी से लगाई गुहार
बेटी का फोन आने के बाद 24 अप्रैल को माता-पिता आईजी कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर अपनी बेटी को युवक के चंगुल से छुड़ाकर सकुशल उन्हें सुपुर्द करने की मांग की है। इस पर आईजी ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: मां और 2 बेटियों का इंस्टाग्राम पर युवकों ने पोस्ट किया अश्लील फोटो-वीडियो, नाबालिग बेटी से बोले- वीडियो कॉल पर न्यूड आओ


युवक का लोकेशन कर रहे ट्रेस
इस संबंध में गांधीनगर थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि युवती के माता-पिता से युवक का मोबाइल नंबर व आधार नंबर हमें मिला है। हम युवक का लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। जैसे ही लोकेशन का पता चलेगा, पुलिस की टीम को वहां के लिए रवाना कर दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग