21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

झारखंड से भाई से मिलने शहर आया था युवक, यहां दोस्तों के साथ घर लौटते हो गई बड़ी अनहोनी

देर रात घर लौटते समय बौरीपारा तालाब के पास हो गया हादसे का शिकार, अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा
2 min read
Google source verification
Tata magic

Accidental tata magic

अंबिकापुर. शहर के बौरीपारा बांध के पास सोमवार की रात ११ बजे टाटा मैजिक व बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

वहीं परिजन ने अस्पताल में तत्काल इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं दोनों घायलों को इलाज से असंतुष्ट होकर मिशन अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड से अपने ममेरे भाई से मिलने अंबिकापुर आया था। यहां वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।


झारखंड के पलामू जिले के मनातु थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली निवासी 23 वर्षीय नवाज खान पिता इम्तियाज खान अपने ममेरे भाई से मिलने अंबिकापुर के खरसिया चौक आया था। सोमवार की रात 11 बजे नवाज अपने दो साथी जफर अली व नाहिद के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था। शहर के बौरीपारा बांध के पास जैसे ही पहुंचा सामने से आ रही टाटा मैजिक से बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी किसी ने मोबाइल से परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान नवाज खान की मौत हो गई। वहीं परिजन दोनों घायलों को इलाज से असंतुष्ट होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिशन अस्पताल ले गए।


परिजन ने अस्पताल में मचाया हंगामा
दुर्घटना में घायल तीनों युवक को इलाज के लिए परिजन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए थे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों ने परिजन को पहले पर्ची कटाने को कहा। परिजन जब काउंटर पर पर्ची कटाने गए तो वहां कर्मचारी द्वारा कुछ विलंब हो गया। जब पर्ची कटाकर चिकित्सक के पास गए तब तक नवाज की मौत हो चुकी थी। इस अव्यवस्था को लेकर परिजन ने अस्पताल में काफी हंगामा मचाया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग