14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों की ‘नो इंट्री, एयरपोर्ट से वापस भेजे गए

क्रिमिनल केस का सामना कर रहे पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और कुलतार सिंह संधवा को कनाडा में घुसने की अनुमति नहीं मिली।
2 min read
Google source verification
AAP MLAs denied entry in Canada

कनाडा में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों की 'नो इंट्री, एयरपोर्ट से वापस भेजे गए

ओटावा। कनाडा ने भारत के दो नेताओं को अपने देश में घुसने की अनुमति नहीं दी और उन्हें बैरंग वापस भेज दिया। कनाडा के ओटावा हवाई अड्डे पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंग संधवा और अमरजीत सिंह संदोआ को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया फिर पूछताछ के बाद वापस भारत भेज दिया गया।

पाकिस्तान: जेल में बंद पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में होगा इलाज

क्या है मामला

पंजाब के दो आप विधायक कनाडा की निजी यात्रा पर थे। रोपड़ से विधायक संदोआ और कोटकापुरा से विधायक कुलतार सिंह संधवान अपने निजी कामों तथा कुछ पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए थे। क्रिमिनल केस का सामना कर रहे पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और कुलतार सिंह संधवा को कनाडा में घुसने की अनुमति नहीं मिली।

अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अब्दुल रशीद दोस्तम के लौटते ही काबुल एयरपोर्ट पर धमाका, 14 की मौत

इमिग्रेशन अथॉरिटी ने पूछताछ के बाद विधायक को ओटावा एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया। रोपड़ की एक अदालत एक साल पुराने मामले में विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को दोषी ठहरा चुकी है। ये दोनों विधायक अपने कनाडा आने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

तमीम-शाकिब की दोहरी शतकीय पार्टनरशिप से बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

यौन उत्पीड़न का आरोप

ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों विधायकों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है। इसकी सूचना कनाडा के इमिग्रेशन अधिकारयों को थी। जब इन दोनों विधायकों से उनके आपराधिक कामों के बारे में पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगे। इस कारण कनाडा पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के बाद इन दोनों विधायकों को वापस हिंदुस्तान भेज दिया गया।