
आप ने पूछा : शहर विधायक निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्यों साध लेते है मौन?
दुर्ग. आम आदमी पार्टी ने रविवार को विधायक अरुण वोरा का घेराव का ऐलान किया था। पार्टी के कार्यकर्ता घोषणा के मुताबिक विधायक का घेराव कर पाते इससे पहले ही विधायक खुद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक से उनके पांच साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा। इस पर विधायक ने उपलब्धियां भी गिनाई, लेकिन निगम में भ्रष्टाचार पर खामोशी के सवाल पर चुप्पी साध ली और ज्ञापन लेकर बाद में जवाब देने का वादा कर लौट गए।
विधायक वोरा खुद उनसे मिलने पहुंच गए
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में मौजूदा जनप्रनिधियों से उनके पांच साल के काम का हिसाब मांगने की मुहिम शुरू की है। इसी के तहत यहां भी कार्यकर्ताओं ने विधायक का घेराव और उनसे कामकाज का हिसाब मांगने का ऐलान किया था। कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे पचरीपारा स्थित कार्यालय से आप के विधायक प्रत्याशी डॉ. एसके अग्रवाल के नेतृत्व में मोर्चा लेकर विधायक के निवास पद्मनाभपुर के लिए रवाना भी हुए। कार्यकर्ता नया बस स्टैंड होकर पद्मनाभपुर के लिए निकले ही थे कि विधायक वोरा मेन्नोनाइट चर्च के सामने खुद उनसे मिलने पहुंच गए। यहां करीब 15 मिनट सवाल-जवाब की औपचारिकता के बाद अभी अपने-अपने रास्ते रवाना हो गए।
भ्रष्टाचार पर चुप्पी के लगाए आरोप
आप कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के मामलों पर विधायक की चुप्पी को लेकर सवाल खड़ा किए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शंकर नाला की सफाई, पुष्पवाटिका के रख-रखाव, सफाई व अन्य मामलों में जमकर भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं, लेकिन विरोधी गुट से होने के बाद भी विधायक द्वारा आवाज नहीं उठाईजा रही है।
स्कूल और अस्पताल पर मांगा जवाब
कार्यकर्ताओं ने विधायक से स्कूलों की बदहाली और सरकारी अस्पताल की स्थिति पर भी विधायक से जवाब मांगा। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधायक कभी-कभार प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपकर गंभीर मामलों में भी चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने विधायक होने के नाते क्षेत्र में विकास के वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा।
विधायक बोले कराए 20 करोड़ के काम
आप कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब में विधायक ने बताया कि उन्होंने सांसद वोरा और अपनी निधि को मिलाकर अब तक 20 करोड़ के विकास कार्य शहर में कराए हैं। इनमें से शिवनाथ पर उच्च स्तरीय पुल, 100 बिस्तर जच्चा-बच्चा अस्पताल , पेयजल फेस-2 के काम पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा धमधा नाका और ठगड़ा बांध रेलवे क्रंासिंग पर अंडरब्रिज का काम जल्द शुरू वाली है।
Published on:
22 Jul 2018 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
