15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक: चट्टान से टकरा पहाड़ी से नीचे गिरी बस, हादसे में 48 सवारियों की मौत

पेरू की राजधानी लीमा में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
peru bus accident

लीमा। पेरू की राजधानी लीमा में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई। हादसा बस के एक ढालू चट्टान से गिरने के वजह से हुआ। एक संचार समाचार एजेंसी ने वहां के राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया, 'स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में अब तक 48 लोग मर चुके हैं और सात अन्य घायल हैं।'

एक ट्रेलर ट्रक से टकरा कर पहाड़ी से गिरी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस आते हुए एक ट्रेलर ट्रक से टकरा कर 'डेविल्स कर्व' चट्टान से गिरी। बात दें उस समय उसमें कई यात्री सवार थे, घटना लीमा के उत्तर में लगभग 48 किलोमीटर दूर पसामायो जगह पर हुई।बस लीमा से होकर उत्तरी शहर हुआरा जा रही थी।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
बचाव कर्मियों ने हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल से घायल लोगों और मृतकों के शवों को निकाला।साथ ही घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।