वॉशिंगटन। कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार सबसे ज्यादा अमरीका पर पड़ी है। अमरीका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ.एंथनी फाउची (Anthony Fauci) का कहना है कि कोरोना वायरस से हाल ही में हुई मौतों में 99.2 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।