22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / फिलीपींस का सैन्य विमान भीषण हादसे का ​हुआ शिकार, 45 की मौत

फिलीपींस का सैन्य विमान भीषण हादसे का ​हुआ शिकार, 45 की मौत

इस हादसे में 42 सैनिक और तीन आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। हादसे में कम से कम 49 सैनिकों को बचाया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 5 Jul 2021, 12:49 AM IST

plane crash

plane crash

नई दिल्ली। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत में सैन्यकर्मियों को ले जाते समय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 42 सैनिक और तीन आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस विमान में सवार सैनिक किसी मिशन पर थे। उन्हें इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह देश की वायुसेना के इतिहास में भीषण हादसा है।

ये भी पढ़ें: उत्तरी अफगानिस्तान के कई जिलों पर तालिबान का कब्जा, मोर्चा छोड़ दूसरे देश की सीमा में घुसे अफगान सैनिक

नारियल के खेत में हादसे का शिकार

सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में कम से कम 49 सैनिकों को बचाया गया है, वे जख्मी हैं। इस विमान ने सुलु प्रांत से जैसे ही अपनी उड़ान भरी थी, तभी जोलो हवाई अड्डे के बाहर दोपहर के वक्त नारियल के खेत में हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया। जमीन पर सात लोग विमान की चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

सेना के अनुसार विमान में मौजूद तीन पायलट और चालक दल के पांच सदस्य सहित 96 लोग सवार थे। विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे। सेना के अनुसार पांच सैनिक लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि जीवित बचे लोगों में पायलट भी शामिल हैं। वे गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

अधिकारियों के अनुसार घायलों को सुलु या नजदीकी जोमबोआंगा शहर के अस्पताल में ले जाया गया। अन्य सैनिकों को सैन्य बल खोजने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चीन के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने नए स्पेस स्टेशन के बाहर पहली बार की चहलकदमी

सैनिकों को बाहर कूदते हुए देखा गया

सेना ने एक बयान में कहा कि ‘प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई जवानों को विमान के जमीन पर पहुंचने से पहले सैनिकों को उससे बाहर कूदते हुए देखा गया। इस कारण वे दुर्घटना के बाद विस्फोट की चपेट में आने से बच सके। मालवाहक विमान का पीछे का हिस्सा की बच सका है। अन्य हिस्से या तो जल गए या टुकड़े टुकड़े हो गए। दुर्घटनास्थल से धुआं उठता दिखाई दिया। ।