27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine Day: फर्स्ट लेडी ने इस अंदाज में सजाया व्हाइट हाउस, दिया बड़ा संदेश

Valentine Day पर अमरीका की फर्स्ट लेडी ने खास अंदाज में सजाया व्हाइट हाउस जिल बाइडन ने लिखा- सबके लिए थोड़ी खुशी, थोड़ी उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 Feb 2021, 9:36 AM IST

jILL AND JOE BIDEN

यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फर्स्ट लेडी जिल

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे ( valentine day ) यानी अपनों को अपनी फीलिंग्स बताने का दिन। प्यार का इजहार हो या फिर भावनाओं को प्रकट करना इस वैलेंटाइन डे इसके लिए परफेक्ट माना जाता है। देश और दुनिया में 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे को लेकर लोगों में उत्साह है।

इस बीच अमरीका की प्रथम महिला ने डॉ. जिल बाइडन ( Jill Biden ) ने भी वेलेंटाइन को लेकर खास तैयारियां की हैं। फर्स्ट लेडी ने खास अंदाज में व्हाइट हाउस को सजाया और लोगों के लिए बड़ा संदेश दिया।

भूकंप के तेज झटकों से थर्राए दिल्ली समेत देश के कई राज्य, 6.3 मापी गई तीव्रता

अमरीका की प्रथम महिला, डॉ. जिल बाइडन ने वेलेंटाइन डे मनाने के लिए व्हाइट हाउस के फ्रंट लॉन को दिल आकार वाले कार्ड्स से सजाया है।

राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जिल ने मीडिया से बातचीत भी की। जब उनसे सजावट के महत्व के बारे में पूछा गया, तो राष्ट्रपति बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, 'वैलेंटाइन डे बड़ा है! जिल का पसंदीदा! एक वास्तविक दिन।'

डॉ. जिल बाइडन से जब पूछा गया कि किस चीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। तो उन्होंने जवाब में कहा- 'मैं बस कुछ खुशी चाहती था। महामारी के कारण हर कोई थोड़ा मायूस महसूस कर रहा है। ऐसे में यह सिर्फ एक छोटी सी खुशी, थोड़ी सी उम्मीद है। बस इतना ही।'

आपको बता दें कि इस मौके पर उनके साथ उनके डॉगी चैंपियन और मेजर भी मौजूद थे।

एक ट्वीट में अमरीकी प्रथम महिला ने व्हाइट हाउस की सजावट की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'हीलिंग (स्वास्थ्यप्रद), शौर्य, प्रेम, करुणा, कृतज्ञता, शांति, अमोर (प्यार), शक्ति, दयालुता, परिवार, एकता; लव, जिल।'

पिछले महीने बाइडन के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के एक दिन बाद डॉ. जिल ने एक ट्वीट में कहा था, 'हर चार साल में हम एक नए प्रशासन की शुरुआत का जश्न मनाते हैं।

यह एक नए उज्ज्वल अध्याय की शुरुआत है। यह हम सभी के लिए एक साथ आने का समय है। मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं जिन्होंने एक अविश्वसनीय दिन बनाने के लिए काम किया- विशेष रूप से इस बेहद कठिन साल में।'

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किल

आपको बता दें कि जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमरीका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। अपने कार्यकाल के पहले तीन हफ्तों में बाइडन ने ट्रंप प्रशासन के प्रमुख नीतिगत फैसलों को पलट दिया था। इसमें आव्रजन, लैंगिक समानता और कोविड सहित मामले शामिल हैं।