राष्ट्रीय अभिलेखागार के एक बयान के अनुसार, बाढ़ के कारण राष्ट्रीय अभिलेखागार भवन और संग्रहालय को बंद कर दिया गया। रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर 3.41 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस क्षेत्र के चारों ओर खतरनाक हालात देखने को मिले। इस दौरान कई यात्री पानी में फंस गए।क्षेत्र में चारों ओर मूसलाधार बारिश हुई। दक्षिणी मैरीलैंड में पैटक्सेंट नदी में पानी का स्तर 4.03 इंच मापा गया। डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी का स्तर 1.05 इंच मिला और बाल्टीमोर में 0.73 इंच मिला।