आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जबकि इस वर्ष की 22वीं घटना है जिसमें स्कूलों में गोलीबारी की गई है। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चिंता जाहिर की है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा 'टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी. शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं है. ईश्वर सभी पर कृपा बनाए रखें।' बता दें कि अमरीका में इस तरह की कई घटनाएं लगातार होती रही हैं और अमरीकी सरकार इसे एक आतंकी हमले के तौर पर देखती है। अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि यह आतंक फैलाने का एक नया तरीका है, जिसमें राह चलते लोंगो और स्कूली बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।