9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान की नई सरकार से अमरीका को उम्मीद, बोला- साथ काम करने के लिए तैयार

चीन के बाद अमरीका ने भी पाकिस्तान में बनने वाली नई सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jul 27, 2018

Imran Khan

पाकिस्तान की नई सरकार से अमरीका को उम्मीद, बोला- साथ काम करने के लिए तैयार

वॉशिंगटन: पाकिस्तान में सबसे बड़ी पार्टी का नेता बनकर उभरे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिन्होंने एक 'नए पाकिस्तान' को बनाने का वादा किया है। इसी नारे के आधार पर अमरीका ने पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि अमरीका दक्षिण एशिया में सुरक्षा और स्थिरता के अपने लक्ष्य को पाने के लिए पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने की अवसर की प्रतीक्षा में है

शांति के लिए हम इस्लामाबाद के साथ: अमरीका

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्तान में नई सरकार बनने जा रही है, ऐसे में अमेरिका दक्षिण एशिया में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के अपने लक्ष्य को पाने के लिए सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है। दक्षिण एशिया के लिए अमरीका रणनीति और अफगान शांति वार्ता के मुद्दे पर वाशिंगटन, इस्लामाबाद के साथ नजदीकी बनाकर काम करेगा।

यह भी पढ़ें: इमरान खान जीत के बाद बोले- अमन का मुल्क होगा पाकिस्तान, भारत से होंगे अच्छे संबंध

चुनावी धांधली और मीडिया की रोक पर जताई चिंता

पीटीआई के जीत के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के जेल में बंद नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 'चुनाव में धांधली' का आरोप लगाते हुए नतीजों को खरिज कर दिया है और कहा कि 'वह इसके खिलाफ हर प्रकार के कानूनी और राजनीतिक तरीके का सहारा लेंगे।' इसपर अमरीकी मंत्रालय के अधिकारी ने साथ ही कहा कि अमरीका 'चुनाव के दौरान अभिव्यक्ति, संगठन और मीडिया की स्वतंत्रता पर बाधाएं लगाने की रिपोर्ट से चिंतित रहा है।

चीन बोला- नए सत्ता के साथ काम को तैयार

चीन पाकिस्तान को अपना सदाबहार दोस्त मानता है और आतंकवाद के मुद्दे पर हमेशा उसका बचाव करता है। गुरुवार उसने भी कहा कि वह पाकिस्तान में नए सत्ता-प्रतिष्ठान के साथ काम करने के लिए तैयार है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल हुआ है। बीजिंग ने यह भी कहा कि उसे पाकिस्तान में 'सुचारू चुनाव' को देखकर खुशी हुई और आशा जताई कि नतीजे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं करेंगे।

पाक से बढ़ेंगे द्विपक्षीय संबंध: चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, 'हम यह देखकर खुश हैं कि पाकिस्तान में चुनाव सुचारू रूप से हुए। हम आशा करते हैं कि देश राजनीतिक समाजिक स्थिरता और विकास पर ध्यान बनाए रखेगा।' उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच चुनावी नतीजों के बावजूद द्विपक्षीय संबंध बढ़ते रहेंगे।