14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी संसद में पास हुआ नया विधेयक, डॉग और बिल्ली के मांस खाने पर प्रतिबंध

नियम का उल्लंघन करने वालों पर 3,50,000 से अधिक का जुर्माना

2 min read
Google source verification

Photo ANI

वाशिंगटन। अमरीका में एक नया नियम लागू किया गया है जिसके तहत अब कुत्ते और बिल्लियों के मांस खाने पर रोक लगाई गई है। अमरीकी प्रतिनिधि मंडल सभा ने बुधवार को इस संबंध में एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक में कहा गया कि अब खाने के इस्तेमाल के लिए कुत्ते और बिल्लियों के शिकार पर रोक लगाई जाएगी।

नियम का उल्लंघन करने वालों पर 3,50,000 से अधिक का जुर्माना

'कुत्ता-बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018' नाम के इस विधेयक में प्रावधान है कि इस नए नियम की अनदेखी या उल्लंघन करने वालों पर 5,000 अमरीकी डॉलर यानि करीब 3,50,000 से अधिक रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं इसके एक अन्य प्रावधान के तहत सदन ने अमरीका का चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलिपींस, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस और भारत समेत लगभग सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस व्यापार बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन सभी देशों की सरकारों से अनुरोध भी किया है कि मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को अपनाकर उसे अपने देश में भी लागू करें।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: सर्वोच्च न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडर्स को नौकरी, प्रधान न्यायाधीश ने किया ऐलान

'कुत्ते और बिल्ली हमारे दोस्त होते हैं'

इस विधेयक के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, 'कुत्ते और बिल्ली हमारे दोस्त होते हैं, जिन्हें हम मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, चीन जैसे देश में हर वर्ष करीब एक करोड़ से अधिक कुत्ते इंसान का खाना बन जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'ऐसी आदतों को हमारे समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह विधेयक अमरीकी समाज के मूल्यों को दर्शाता है। इसके साथ ही यह विधेयक दुनियाभर को कड़ा संदेश देता है कि हम जानवरों के प्रति इस तरह के अमानवीय और क्रूर बर्ताव करने वालों का साथ नहीं देंगे।'

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की सुरक्षा में तैनात होंगे लुधियाना के बेटे अंशदीप सिंह भाटिया, लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई