वाशिंगटन। अमरीका में कैपिटल हिल पर राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यवाहक मिक मुलवेनी और ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन की व्यस्तता इन दिनों काफी बढ़ गई है। सीनेट के रिपब्लिकन सदस्य और ट्रम्प प्रशासन इस समय महत्वपूर्ण, बजट और खर्च के मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच अमरीकी अर्थव्यवस्था के सामने न केवल एक और सरकारी शटडाउन और खर्च में गहरी कटौती का संकट है बल्कि छोटी सी संघीय चूक से अर्थव्यवस्था को कड़ी चोट पहुंचने का खतरा भी पैदा हो गया है।