10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तरी अमरीका में इस बार बर्फ की चादर पर सवार होकर आएगा क्रिसमस

ला नीना के कारण इस बार उत्तरी अमरीका में बेहद ठंड है। इस कारण क्रिसमस पर बर्फ बारी अधिक होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

shachindra shrivastava

•

Updated: 5 Oct 2017, 4:14 PM IST

America,Christmas,La Nina,Newyork,

newyork

न्यूयॉर्क। आमतौर पर अमरीका समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस का रंग लाल और हरा होता है। क्रिसमस ट्री की हरियाली और सांता क्लाज की लाल टोपी से रंगीन होने वाले इस त्यौहार में इस साल सफेद रंग भी मिला होगा। बहुत संभव है कि अमरीका का उत्तरी इलाका इस क्रिसमस पर सफेद रंग में ही सराबोर रहे। इसकी वजह है ला नीना। ला नीना के कारण उत्तरी इलाके में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है और यहां सामान्य से 6 इंच ज्यादा बर्फ जमी हुई है।

तापमान पहुंच सकता है माइनस 30 डिग्री पर
ला नीना के कारण उत्तर के कई इलाकों में तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे जा सकता है। आशंका है कि इस साल उत्तर-पूर्व और मध्य अटलांटिक के राज्यों में सामान्य से ज्यादा बर्फबारी होगी। वैसे यह बीते साल की अपेक्षा बिल्कुल उलट है। जब तूफानों के चलते सामान्य बर्फबारी में भारी गिरावट आई थी और कई इलाकों में तो यह 140 प्रतिशत तक कम थी।

अमरीका में मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी एक्युवेदर के मुताबिक, इस साल न्यूयॉर्क और बोस्टन में असामान्य बर्फबारी की आशंका है, जो जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी रह सकती है। आशंका है कि अत्याधिक बर्फबारी के करण क्रिसमस के आसपास न्यूयॉर्क की सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी होगी। इसके अलावा क्लीवलैंड, ओहियो, इरीई, पेन्सिलवेनिया और बुफालो भी बर्फबारी से बुरी तरह प्रभावित रहेंगे। अनुमान है कि मिशिगन, इलिनोइस और विस्कोन्सिन समेत पूरे उत्तर पूर्वी इलाके में बर्फबारी होगी।

लोगों ने शुरू की स्कीइंग की तैयारी
बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए क्रिसमस की छुटिï्टयों को लेकर लोगों ने प्लानिंग शुरू कर दी है। इस दौरान स्कीइंग के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी नैमत से कम नहीं है। उत्तरी कैलिफोर्निया की सियेरा नेवादा की पहाडिय़ों पर स्कीइंग की खासी तैयारियां देखी जा रही हैं। बीते साल मौसम अच्छा नहीं रहा था। इस कारण बर्फबारी भी कम हुई थी। सामान्य कमी से करीब डेढ़ गुना कम बर्फ गिरी थी। इस साल इसकी कमी पूरी होने के पूरे आसार हैं।