30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्थ कोरिया ने शुरू की युद्ध की तैयारी, डेवलपमेंट सेंटर से निकाल कर तैनात की मिसाइलें

खबर आ रही है कि नॉर्थ कोरिया ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर आ रही है कि नॉर्थ कोरिया ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में नॉर्थ कोरिया ने अपनी मिसाइलों को राजधानी प्योंगयांग के रॉकेट फसिलटी से निकल कर किसी अन्य जगह पर तैनात किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया और अमरीकी खुफिया विभाग को खबर मिली है कि नॉर्थ कोरिया अपनी मिसाइलों को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर से निकल कर उसे लड़ाई के लिए तैनात किया है। रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि इन मिसाइलों को कब और कहां पर तैनात किया गया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मिसाइल हुआजोंग-12 या इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक हुआजोंग-14 हो सकती है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर ज्यादा काम किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक हुआजोंग-14 को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अलग जगह पर युद्ध के लिए तैनात किया है।

10 अक्टूबर को बड़ी हमले को अंजाम दे सकता है उत्तर कोरिया
वहीं दूसरी ओर साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। इससे पहले साउथ कोरिया ने आशंका जताई थी कि कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापन दिवस पर किम बड़े हमले को अंजाम दे सकता है। कम्युनिस्ट पार्टी 10 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है।

तानाशाह ने ट्रंप को बताया सनकी बुड्ढा
एक ओर जहां अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन को रॉकेट मैन की संज्ञा दी है, वहीं उन ने ट्रंप को अब सनकी बुड्ढा कहकर बुलाया है। यही नहीं नॉर्थ कोरिया ने ट्रंप पर अमरीकी छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है। दोनों देशों के बीच जिस तरह से धमकी और चेतावनियों का दौर जारी है, उसे देखते हुए युद्ध की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।