7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इवांका और उनके पति पर केस दर्ज, संपत्ति छुपाने का आरोप

इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर पर सार्वजनिक वित्तीय घोषणा प्रपत्र में कथित तौर पर अपनी संपत्ति का खुलासा न करने पर मुकदमा दायर हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 19 Dec 2017, 9:52 AM IST

Ivanka Trump

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर पर सार्वजनिक वित्तीय घोषणा प्रपत्र में कथित तौर पर अपनी संपत्ति का खुलासा न करने पर मुकदमा दायर हुआ है। ये दोनों ही व्हाइट हाउस के सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। इन पर अधिवक्ता जेफरी लोवितकी ने मुकदमा किया है, जिनका दावा है कि इन दोनों ने प्रपत्र में 30 निवेश फंडों की जानकारी नहीं दी है।


दो फर्क की संपति का खुलासा नहीं
वकील ने इवांका और उनके पति पर दो अन्य निवेश समूहों द्वारा प्राप्त होने वाली आय की भी जानकारी न देने का आरोप लगाया। मुकदमे में कहा गया है, "सरकारी अधिनियम की नैतिकता किसी भी व्यक्ति को संपत्ति का खुलासा न करने की अनुमति नहीं देती है।"


अनजाने में छूटी संपत्ति
मार्च में दायर करने के बाद से कुशनर ने अपने वित्तीय घोषणा प्रपत्र को कई बार संशोधित किया है और इस अवधि में उन्होंने दर्जनों संपत्तियों का खुलासा किया है, जिसका जिक्र प्रारंभ में दिए गए घोषणा प्रपत्र में जिक्र नहीं था। उन्होंने कहा था कि संपत्ति की जानकारी 'अनजाने' में छूट गई थी।


कुशनर व इवांका पर केस
कुशनर व इवांका पर अपने प्रपत्रों को देर से जमा करने को लेकर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके अलावा जेफरी ट्रंप पर भी 2016 के चुनाव अभियान के दौरान प्रपत्र पर अपनी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर मुकदमा कर चुके हैं।