पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच दिन तक जांच करते-करते पुलिस का सिर चकरा गया, दरअसल हर रोज एक डिवाइस मिल रही थी। जांच के दौरान पुलिस को इस बात की हैरानी हुई कि आरोपी ने सभी डिवाइस उन लोगों को ही भेजी हैं, जो ट्रंप के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं। बता दें कि उसने पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बिडेन, हिलेरी क्लिंटन, ओप्रा विन्फ्रे और हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नेरो तक को चिट्ठी बम भेजा था। इसके साथ सीजर की सोशल मीडिया गतिविधियों ने भी जांच की दिशा देने में पुलिस की मदद की। दरअसल आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर गन कंट्रोल से संबंधित कई पोस्ट किए थे, इसके साथ ही शरणार्थियों को भी काफी अपशब्द कहे थे। लेकिन वो फेसबुक पर बराक ओबामा और ओप्रा विन्फ्रे के बारे में कुछ लिखे पोस्ट में उनकी गलत स्पेलिंग से पकड़ा गया।