वाशिंगटनः अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच रिश्ते तेजी से सुधर रहे हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया की जेल में कैद तीन अमरीकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है और वे स्वदेश लौट रहे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, "मुझे आपको सूचना देते हुए खुशी महसूस हो रही है कि विदेशमंत्री माइक पॉम्पियो विमान में हैं और उत्तर कोरिया से तीन शानदार लोगों को लेकर वापस आ रहे हैं, जिनसे सभी लोग मिलने के लिए बेताब हैं। उनलोगों का स्वास्थ्य अच्छा लग रहा है।" ये कैदी उत्तर कोरिया में पिछले 17 महीने से कैद थे।