2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-19: चीन में हाहाकार, अमेरिका में कोराना केस 10 करोड़ पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कहा है कि 2020 की शुरुआत के बाद से अमेरिका में दर्ज किए गए कोविड-19 मामलों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Purohit

•

Updated: 21 Dec 2022, 4:53 PM IST

COVID-19: चीन में हाहाकार, अमेरिका में कोराना केस 10 करोड़ पार

Covid-19 cases in US surpass 100 million.

जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन ने पिछले सप्ताह में कोरोनोवायरस के मामलों में अचानक वृद्धि देखी है। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि देश में अब तक 10,00,03,837 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोनावायरस ने अमेरिका में 10,88,236 लोगों की जान भी ले ली है।

अमेरिका में कोरोना मौतों में 59 फीसदी वृद्धि
अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में कोरोनोवायरस से संबंधित मौतों की संख्या में 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। साथ ही, अमेरिका में अन्य सभी कोविड मेट्रिक्स बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में देश में कोविड पॉजिटिव मामलों में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अस्पतालों में बढ़ रहे कोरोना मरीज
अमेरिकी अस्पतालों ने पिछले दो हफ्तों में कोविड रोगियों की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आईसीयू प्रवेश में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 40,459 लोग कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 4,710 मरीज इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं।


यह भी पढ़ें:

China COVID-19: चीन में तीन महीनों में आएगी कोरोना की तीन लहरें, लाखों मौतों का डर


चीन में कोविड—19 इंतजाम हुए फेल
जीरो कोविड पॉलिसी वापस लेते ही चीन में कोरोना महामारी का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिला है। चीनी शहर वर्तमान में अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन स्ट्रेन, मुख्य रूप से BA.5.2 और BF.7 से प्रभावित हैं। नोवल कोरोनावायरस पहली बार दिसंबर 2019 में चीनी शहर वुहान में उभरा था। तब से यहां कोरोना प्रतिबंधों को लेकर लॉकडाउन जैसे उपायों की सख्ती थी। जनता के विरोध के बाद हाल में जीरो कोविड पॉलिसी वापस ले ली गई है, इसी के साथ यहां कोराना कहर बरपा रहा है।

यह भी पढ़ें:

7 दिन में 10 हजार मौत, 36 लाख नए केस, पूरी दुनिया को फिर डरा रहा कोरोना