गवर्नर रिकार्डो रॉसोलो ने मीडिया से कहा कि मृत्यु के ताजा आंकड़े अभी केवल एक अनुमान हैं। राज्यपाल ने जोर देकर कहा, "जैसे जैसे समय बीतेगा, मृतकों की संख्या बदल सकती है। यह कम भी हो सकती है, और ज्यादा भी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया, तूफान से संबंधित मौत की अंतिम सूची के साथ आने में कई महीने या साल लग सकते हैं। बता दें कि तूफान मारिया को पिछले 90 वर्षों में सबसे भयानक तूफान के रूप में जाना जाता है। कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि पोर्टो रीको में 4,600 मौतें हुई हैं।