7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: डॉग के लार से इंफेक्शन होने का अनोखा मामला, सरकार करेगी जांच

कुत्ते के लार से इन्फेक्शन होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। अमरीकी के न्यूयार्क में पालतू कुत्ते का लार मालिक के घाव से छू गया था जिसके चलते उसे एक विचित्र तरह का इन्फेक्शन हो गया।

2 min read
Google source verification
dog

अमरीका: डॉग के लार से इंफेक्शन होने का अनोखा मामला, काटने पड़े पीड़ित के हाथ-पैर

न्यूयार्क। न्यूयार्क में कुत्ते के लार से इन्फेक्शन होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। अमरीकी के न्यूयार्क में पालतू कुत्ते का लार मालिक के घाव से छू गया था जिसके चलते उसे एक विचित्र तरह का इन्फेक्शन हो गया। बाद में मालिक की जान बचाने के लिए उसके हाथ पैर काटने पड़े । अब अमरीकी सूक्ष्म जीवाणु विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।

दक्षिण कोरिया: बलात्कार के एक बहुचर्चित मामले में अदालत ने 6 साल बाद सुनाया अंतिम फैसला

क्या है मामला

ग्रेग मैंट्यूफिल नाम का एक व्यक्तिको खेलने के दौरानकुत्ते ने उन्हें चाट लिया था। कुत्ते की लार से ग्रेग को एक विशेष प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया और उन्हें अपने दोनों पैर और दोनों हाथ गंवाने पड़े। बताया जा रहा है कि कुत्ते के चाटने से ग्रेग की पूरी बॉडी में छाले पड़ गए। साथ ही उन्हें तेज बुखार के साथ उल्टियां भी होने लगीं। धीरे धीरे उनका शरीर फूलने लगा।ग्रेग के हाथों और पैरों में सूजन रहने लगी। जब उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया ततो पता चला कि यह कुत्ते के काटने के लक्षण थे।

कैसे हुआ इन्फेक्शन

ग्रेग का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक उउसे कुत्ते ने जहां काटा था वहां उसकी स्किन पर खरोच के निशान थे। कुत्ते ने निशान को चाट लिया जिससे वो इन्फेक्शन के शिकार हो गए। ये इन्फेक्शन कुछ समय बाद इस तरह फ़ैल गया कि उसे सेप्टिसेमिया हो गई। ग्रेग के पूरे बॉडी में धीरे-धीरे इन्फेक्शन फैलने लगा। उसकी हालत खराब होने लगी कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए उनके दोनों पैर और हाथ काट दिए हैं। फिलहाल ग्रेग अस्पताल में है और स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

कनाडा: पार्किंग के लिए लड़ाई में भारतीय दंपति पर नस्लीय टिप्पणी, बच्चों को जान से मारने की धमकी

अमरीकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया संज्ञान

इस अनोखे मामले के सामने आने के बाद अमरीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक स्पेशल टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। अमरीकी जांच दल के कर्मियों का कहना है कि यह मामला अपने आप में अनोखा है। इस बात की जांच करने के आवश्यकता है कि इस तरह के इन्फेक्शन की वजह क्या है।