4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शख्स पर गिरी 300000 वोल्ट की बिजली, फिर जो हुआ वो विज्ञान के लिए बन गया एक अबूझ पहेली!

कई बार ऐसा होता है किसी इंसान पर हजारों वोल्ट की आकाशीय बिजली गिर जाती है और वो अकाल ही काल के गाल में समा जाता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 20 Sep 2017, 12:01 PM IST

Lightining Strike

इंसानों पर कुदरत कब अपना कहर बरपा दे, इसका अंदाजा लगाना शायद बेहद मुश्किल है। सर्दियों में बर्फीले तूफ़ान में फंसी जिंदगियां, गर्मी में आग उगलते दिन, मौत के भूकम्प और बारिश के दिनों में बाढ़ और बिजली गिरने जैसी आपात स्थितियां अपना विकराल रूप कभी भी धारण कर लेती हैं। आपने आकाशीय बिजली गिरने के मामलों को कई बार सुना होगा। कई बार ऐसा होता है किसी इंसान पर हजारों वोल्ट की आकाशीय बिजली गिर जाती है और वो अकाल ही काल के गाल में समा जाता है।

कुछ ऐसा ही हुआ अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में जहाँ 42 साल के एक शख्स पर 300000 वोल्ट की बिजली गिर गई। आमतौर पर देखा जाए तो इतने भयानक हादसे के बाद इंसान राख में तब्दील हो जाएगा और अगर किसी कारण बच भी गया तो वो अपाहिज हो जाएगा। लेकिन न्यूयॉर्क में रहने वाले टोनी सिकोरियाइस नाम के इस शख्स के साथ जोकि पेशे से एक डॉक्टर है, के साथ जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। टोनी पर बिजली गिरने का जो अंजाम हुआ वह साइंस के लिए पहली बन गई है।

मामला तक़रीबन 23 साल पुराना है। साल 1994 अगस्त के महीने में टोनी एक पब्लिक टेलीफ़ोन बूथ से बात करके निकल रहे थे कि तभी उन पर कड़कड़ाती हुई बिजली आ गिरी। दरअसल जिस बूथ पर टोनी बात कर निकल रहे थे वो लोहे का बना हुआ था और कहा जाता है कि ऐसी चीजों पर आकाशीय बिजली सबसे पहले गिरती है। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ और टोनी उसके चपेट में आ गये। उस दौरान वो कुछ हद तक झुलस गए, उनकी धडकनें रुक चुकीं थी और मौत उनके बेहद नजदीक थी कि तभी वहां से गुजर रही एक नर्स की नजर घायल टोनी पर पड़ी। नर्स ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उन्हें आईसीयू में रखा गया।

इस घटना में टोनी की जान तो बच गई लेकिन इसका असर उनके दिमाग पर पड़ा। दिमाग पर असर पड़ने के कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और वो चीजों को भूलने लगे, कोई भी बात उन्हें ज्यादा देर तक याद नहीं रहती थी। यहाँ तक तो ठीक रहा, कुछ दिनों बाद उनकी शारीरिक स्थिति भी सामान्य हो गई लेकिन उनके व्यवहार में बहुत ज्यादा बदलाव आ गया।

इस घटना से पहले टोनी म्यूजिक को पसंद नहीं किया करते थे लेकिन घटना के बाद लेकिन उन्हें प्यानो (Piano) बजाने की तीव्र इच्छा होने लगी। वे तत्काल बाजार से एक प्यानो खरीद कर ले आए और बिना किसी प्रैक्टिस के बजाना शुरू कर दिया। यहाँ तक कि वो नेशनल लेवल पर परफॉर्म भी करने लगे। उनके इस बदलाव को देखकर उनका पूरा परिवार अचम्भित था, यहाँ तक कि विज्ञान के पास भी इस अबूझ पहेली का कोई जबाब नहीं है।