13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप पर ठोका मुकदमा, कंपनी का प्रचार कर निवेशकों को भ्रमित करने का आरोप

यह मुकदमा मैनहट्टन की संघीय अदालत में दायर किया गया है, कंपनी के प्रचार के बदले अमरीकी राष्ट्रपति को लाखों डॉलर मिले थे

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Oct 30, 2018

trump

ट्रंप पर ठोका मुकदमा, कंपनी का प्रचार कर निवेशकों को भ्रमित करने का आरोप

न्यूयॉर्क। विवादों में घिरे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब एक नई मुसीबत टूट पड़ी है। ट्रंप ने जिस बहु-स्तरीय मार्केटिंग कंपनी का अपने भाषणों और 'दी सिलेब्रिटी अप्रेंटिस' में प्रचार किया उस कंपनी में कई लोगों का पैसा डूब गया है। अब इस मामले में जो मुकदमा दायर किया गया है उसमें राष्ट्रपति ट्रंप का भी नाम शामिल है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सेल्स के लोगों को गुमराह किया। यह मुकदमा मैनहट्टन की संघीय अदालत में दायर किया गया है।

चेन्नई: एक अस्पताल ने लगाया अनोखा रक्त दान शिविर, शामिल हुए 50 से अधिक डॉग्स

सेल्स के चार लोगों ने दायर किया मुकदमा

आरोप है कि ट्रंप ने सेल्स के लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि अगर वे कंपनी एसीएन के लिए फीस अदा करेंगे और इसकी फोन सेवा की बिक्री शुरू करने पर खर्च करेंगे तो इसमें जोखिम न के बराबर है। इस प्रचार के बदले ट्रंप को लाखों डॉलर मिले थे। मुकदमे के मुताबिक ट्रंप का यह आश्वासन झूठा था और वह जानते थे कि उन लोगों की फीस की भरपाई होने की भी संभावना न्यूनतम है। यह मुकदमा सेल्स के चार लोगों ने दायर किया है।

ट्रंप ने मुकदमे को बकवास ठहराया

ट्रंप पर आरोप लगे है कि उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के साथ जानबूझकर छल किया,वे लोग जो अपनी शिक्षा में निवेश करना चाह रहे थे,अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करना चाह रहे थे और अपने अमरीकी सपनों को पूरा करना चाह रहे थे। इसमें ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की इकाई ट्रंप कंपनी का नाम भी है। इसके अलावा राष्ट्रपति के तीन बड़े बच्चों के नाम भी प्रतिवादी के रूप में है। इस बारे में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की ओर से एक अधिवक्ता ने मीडिया को बताया कि ये आरोप निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। ट्रंप ने भी मुकदमे को बकवास बताया है।