अमरीका का मानना है कि ऐसा करने से कंपनियां ज्यादा विदेशियों को नौकरी पर नहीं रख पाएंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित नियमों की सूचना (NPRM) इस महीने प्रकाशित की जाएगी। हालांकि, कुछ संस्थाओं के मुताबिक नियम बनाने की प्रकिया पूरी होने तक H-4 वीजा को लेकर कोई भी फैसला अंतिम नहीं है।