10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ अमरीकी एडमिरल ने यूएस कांग्रेस को दी चेतावनी

रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के मामले में भारत पर प्रतिंबध लगाने के खिलाफ अमरीकी एडमिरल ने यूएस कांग्रेस को चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Apr 2018, 9:28 PM IST

अमरीकी एडिमरल फिलिप एस. डेविडसन

नई दिल्ली । भारत और इंडोनेशिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में एक अमरीकी एडिमरल फिलिप एस. डेविडसन ने कांग्रेस को चेतावनी दी है। अमरीकी कांग्रेस को चेताते हुए एडमिरल फिलिप ने कहा है कि भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों पर रूस से रक्षा उपकरण खरीदने पर प्रतिबंध लगाने से भारत-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका के सुरक्षा संबंधों पर असर पड़ेगा और उसके सहयोगियों की रूस पर निर्भरता बढ़ेगी। एडमिरल ने कहा कि कहा हमें भारत के साथ सैन्य संबंध विकसित करने पर जोर देना चाहिए। बता दें कि रक्षा एवं इंटलिजेंस क्षेत्र में रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ अमरीकी सीनेट 'काउंटरिंग अमरीका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट' (सीएएटीएसए) के तहत भारत पर प्रतिबंध लगा सकती है।

अमरीका को भारत के साथ सैन्य संबंध विकसित करने पर जोर देना चाहिए : एडमिरल

आपको बता दें कि यूएस पैसिफिक कमान कमांडर में सदस्य एडमिरल फिलिप एस डैविडसन ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्यों से बुधवार को कहा 'भारतीय सेना अपनी तकनीक एवं प्रशिक्षण के लिए पहले सोवियत यूनियन और फिर रूस के ऊपर निर्भर रही है। हमें कुछ हद तक उस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को तोड़ना होगा, जिससे कि हम भारत के साथ आगे बढ़ सकें'। एडमिरल ने कहा कि भारत पर प्रतिबंध लगाने से हमारे संबंध बिगडेंगे।

सीरिया हमले पर ईरान ने जताया विरोध,रूस ने अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस को दे डाली ये धमकी

गौरतलब है कि अमरीकी सीनेट भारत को सीएएटीएसए एक्ट के तहत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा तकनीक खरीदने के मामले प्रतिबंध लगा सकता है। एडमिरल ने कहा है कि रूस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका की सक्रियता को कम करना चाहता है। इसी के मद्देनजर रूस अमरीका के खिलाफ दूसरे देशों को उच्च तकनीक बेंच रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका और रूस के बीच तीखी बहस, एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी