28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका-साउथ कोरिया ने मिलाया हाथ, उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए करेंगे बाध्य

रमाणु निरस्त्रीकरण का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य करने पर अमरीका और दक्षिण कोरिया में सहमति बनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 1 Dec 2017, 12:47 PM IST

America,South Korea,North Korea,nuclear test

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के उनके समकक्ष मून जे इन के बीच उत्तर कोरिया को किसी भी कीमत पर परमाणु निरस्त्रीकरण का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य करने पर सहमति बनी है। उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में मिसाइल परीक्षण कर उकसावे वाली गतिविधि के मद्देनजर अगला कदम उठाने और साथ ही उत्तर कोरिया पर अधिकतम दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए मून से टेलीफोन पर बात की गई। दोनों नेताओं के बीच इस सप्ताह दूसरी बार वार्ता हुई।

इस डिफेंस सिस्टम के जरिए किम की मिसाइल हवा में गिरा देगा अमरीका

रक्षा समझौता बढ़ाने पर भी जताई प्रतिबद्धता

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राष्ट्रों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय गठबंधन की प्रतिरक्षा और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं व्हाइट हाउस ने ट्रंप की मून के साथ बातचीत पर कहा कि दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया को किसी भी कीमत पर परमाणु निरस्त्रीकरण का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य करने की प्रतिबद्धता जताई है। उत्तर कोरिया के मुताबिक, देश ने बुधवार को एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जो पूरे अमेरिका को जद में लेने की क्षमता रखती है।इस परीक्षण पर प्रतिक्रियास्वरूप ट्रंप प्रशासन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध बढ़ाने का दबाव बना रहा है।

नॉर्थ कोरिया ने फिर से किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरीका आया सकते में

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की अपील की थी। हेली ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उत्तर कोरिया को किए जाने वाला पेट्रोलियम निर्यात रोकने को कहा है।