2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस बड़े नेता का अमित शाह को ओपन चैलेंज… करें ये काम या फिर दें इस्तीफा, नहीं तो लें मेरा रिजाइन

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को खुला चैलेंज, सियासी गलियारों में मच गया हड़कंप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Jun 2018, 6:33 PM IST

Amit Shah

यूपी के इस बड़े नेता का अमित शाह को ओपन चैलेंज... करें ये काम या फिर दें इस्तीफा, नहीं तो लें मेरा रिजाइन

अमेठी. भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को कांग्रेस के एमएलसी ने ओपेन चैलेंज देकर बूथ जिताकर दिखाने को कहा है। कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने अमित शाह को चुनौती देते हुए ट्वीट किया है कि अमित शाह रायबरेली- अमेठी का अपनी पसंद का एक भी बूथ चुन लें और वहां जीतकर दिखाएं। अगर वह जीत गए तो मैं एमएलसी के पद से इस्‍तीफा दे दूंगा। लेकिन अगर वह हार गए तो उन्‍हें राज्‍यसभा सांसद के पद से त्‍यागपत्र देना होगा। कांग्रेसी एमएलसी का ये ओपेन चैलेंज सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एमएलसी ने लिखा- सपने देखना बुरी बात नहीं
कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कड़ी चुनौती दी। उन्‍होंने लिखा है 'अमित शाह ने कहा कि अमेठी- रायबरेली में से एक सीट जीतेंगे? सपने देखना बुरा नहीं, पर आपको चैलेंज करता हूं, सीट छोड़ो अमेठी रायबरेली का कोई एक बूथ बताइए, जहां से बीजेपी जितवा सकते हैं। जिता लिए तो मैं एमएलसी से और हार गए तो आप राज्‍यसभा से इस्‍तीफा देंगे। अमेठी के किसी एक बूथ का नाम बताइए।

आगे की स्लाइड में देखें- ट्वीट में क्या बोले कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह...