26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्दढ़ संकल्प के साथ स्वच्छ और नवीन भारत का निर्माण होगा: शकुंतला गौतम

स्वच्छता रैली को लेकर जिला अधिकारी शकुन्तला गौतम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता से जुड़े संदेश दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 16 Sep 2018, 5:53 PM IST

shakuntla gautam

द्दढ़ संकल्प के साथ स्वच्छ और नवीन भारत का निर्माण होगा: शकुंतला गौतम

अमेठी. कामन सर्विस सेंटर द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा के तहत जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बाइक रैली कार्यक्रम की शुरुआत की। बाइक रैली के बाद स्थानीय लोगों को स्वच्छता से जुड़े सन्देश भी दिए। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को अपनी निगरानी में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए भी दिशा निर्देशित किया। स्वच्छता रैली को लेकर जिला अधिकारी शकुन्तला गौतम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता से जुड़े संदेश दिए।

सफाई का दें विशेष ध्यान

उन्होंने कहा अपने आस पड़ोस में स्वच्छता बनाये रखना हमारी और आप सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। इससे हम स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों से दूर भी रहेंगे। इसके साथ ही हमारे आपके दृढ़ संकल्प के साथ एक स्वच्छ और नवीन भारत का निर्माण करना होगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मनशा अनुसार आस पड़ोस ग्रामीण क्षेत्र विद्यालय कॉलेज स्वास्थ्य केन्द्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तालाबों के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें। साथ ही स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया जायेगा।

ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें अभियान

वहीं मौजूद लोगों को भी दिशा निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि अपने आसपास के इलाकों के साथ गांव कस्बे को खुले में शौच न करने के साथ अपने गांव को खुले में शौच मुक्त करने में योगदान करें। इसके साथ ही जिला अधिकारी ने कहा कि घरों में शौचालय ना होना से बाधा उत्पन्न होती है और शौचालय होने पर समय की बचत होती है। हम बीमारियों से दूर रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान ही जिलाधिकारी ने इस अभियान के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक होने व इससे जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार ड़ीपीआरो बनवारी सिंह कामन सर्विस सेन्टर के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 24 को अमेठी दौरे पर आएंगे राहुल, सामने हैं ये चुनौतियां