अजमेर

Girls Tracking: कैडेट्स करेंगी अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग

नसीसी महानिदेशालय विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन में यह अवसर देगा।

2 min read
Nov 07, 2019
all india girls tracking

अजमेर. देश भर के विभिन्न एनसीसी निदेशालय (NCC Directorate) से सम्बद्ध एनसीसी कैडेट्स (cadets) अरावली की पहाडिय़ों (Aravalli hills) पर ट्रेकिंग करेंगी। ट्रेकिंग 22 नवंबर तक चलेगी। एनसीसी निदेशालय राजस्थान और एनसीसी महानिदेशालय (NCC directorate) विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन (Girls tracking expedition) में यह अवसर देगा।

ये भी पढ़ें

Pushkar Fair 2019: नगाड़े की थाप पर नृत्य के साथ पुष्कर मेले का शानदार आगाज -देखें वीडियो

जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कनीनिका ठाकुर ने बताया कि बीते नौ साल से अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन (tracking expedition) का आयोजन हो रहा है।

ग्रुप कमांडर कर्नल वी. के. बांगरवा के निर्देशन में इस वर्ष भी 22 नवंबर तक ट्रेकिंग चलेगी। कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी कैडेट्स (ncc cadets) का मुख्य कैंप बनाया गया है।

ट्रेकिंग में जम्मू-कश्मीर (jammu and kashmir), गुजरात (gujrat), पंजाब (punjab), हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh), चंडीगढ़ (chandigarh), राजस्थान (rajasthan), दिल्ली (delhi), मध्यप्रदेश (MP), उत्तरप्रदेश (UP) और अन्य राज्यों की 1 हजार कैडेट्स और 17 एनसीसी निदेशालयों के अधिकारी (officers)शामिल हो रहे हैं। यह ट्रेकिंग दो चरणों में चलेगी। कैडेट्स अपने-अपने प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी।

समझें पर्यावरण और अजमेर की महत्ता
गल्र्स कैडेट पुष्कर घाटी में नाग पहाड़ (Nag pahad), तारागढ़ (taragarh) और नारेली (Nareli) पर ट्रेकिंग करती हैं। इस दौरान उन्हें ख्वाजा साहब की दरगाह (garib nawaz dagrah), पुष्कर (pushkar), सोनीजी की नसियां (soni ji ki nasiyan), पृथ्वीराज चौहान स्मारक, नारेली और तारागढ़ का भ्रमण कराया जाता है।

इसका मकसद देश भर से आने वाली कैडे्टस को साहसिक अभियान से जोडऩे के अलावा पर्यावरण और अजमेर की महत्ता से रूबरू कराना है।

ये भी पढ़ें

गोपाष्टमी पर्व : गायों को खिलाया गुड़, ओढ़ाई ओढऩी, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख- समृद्धि

Published on:
07 Nov 2019 07:14 am
Also Read
View All