बिलासपुर

टीचर के साथ लिव इन में रहकर करता रहा शोषण, जब शादी की बात आई सामने तो दिखाया उसी का MMS

रेल कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर कई महीने युवती के साथ बिताए रात और शादी की बात सुनकर दिखाने लगा लड़की को उसी का MMS.
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 7:02 PM IST
टीचर के साथ लिव इन में रहकर करता रहा शोषण, जब शादी की बात आई सामने तो दिखाया उसी का MMS
टीचर के साथ लिव इन में रहकर करता रहा शोषण, जब शादी की बात आई सामने तो दिखाया उसी का MMS

बिलासपुर। लोगों का कहना है आजकल का जमाना लिव इन रिलेशनशिप का है। शादी से पहले लोग लिव इन में रहकर एक दूसरे को जानना और समझना पसंद करने लगे हैं लेकिन हमारे पास पहुंची एक खबर ने कई प्रेमियों को इसके बारें में सोचने के लिए मजबूर कर देगा। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध में आजकल लिव इन रिलेशनशिप भी एक अहम माध्यम बना।

दरअसल लिव इन रिलेशनशिप और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक रेलवे कर्मचारी (Railway staff) पर शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर तारबहार थाने में रेलवे कर्मचारी के खिलाफ दुष्मकर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर रेलवे कर्मी (Railway staff) पहले तो उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा और जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया।आरोपी ने पीड़िता के साथ मनचाहा किया और कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।यही नहीं रेलवे कर्मचारी (Railway staff) ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एमएमएस भी बनाया, जिसे वह बार-बार वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती बंगाल की रहने वाली है और फ़िलहाल वह एक साल से बिलासपुर में रह रही है। बिलासपुर में वो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर का जॉब करती हैं। इस दौरान टीचर की मुलाकात रेलकर्मी (Railway staff) अमित सिन्हा से हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई और बाद में ये मुलाकात प्यार में बदल गया। फिर दोनों साथ-साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

अमित रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट में पदस्थ है। अमित ने युवती के साथ शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। जब टीचर ने बार बार अमित से शादी की बात कही तो,वह अपने वादे से मुकरने लगा। जिसके बाद स्कूल टीचर ने एसपी प्रशांत अग्रवाल (SP Bilaspur ) से मिलकर इस पूरे प्रकरण की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ तारबहार थाने में 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.

Updated on:
1 Sep 2019, 7:02 PM IST
Published on: