
Video: एक ही रात में दो पेट्रोल पम्पों में की लूट - पाट, गिरोह को पकड़ने पुलिस खंगाल रही डिटेल
रायपुर. धरसींवा में पेट्रोल पंप लूटने वाले लुटेरों ने बेमेतरा में भी एक पेट्रोल पंप को लूटने (Robbery) की कोशिश की, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके। दोनों जगह के सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे एक जैसे ही नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लग गई है। लूट में उत्तरप्रदेश-बिहार का गैंग होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी दोनों राज्य के पुराने गिरोह की डिटेल खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि धरसींवा के पास गुरु फ्यूल्स में आधी रात को तीन बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की थी। बिक्री की राशि व कर्मचारियों के मोबाइल लेकर भाग निकले थे। इसके बाद बेमेतरा में भी इसी तरह पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की गई। दोनों घटना में तीन युवक शामिल हैं। दोनों जगह वारदात के तरीके से आरोपी प्रोफेशनल लुटेरे लग रहे हैं।
आरंग लूट में एक आरोपी है फरार
पिछले साल आरंग पेट्रोल पंप को भी झारखंड-बिहार के लुटेरों ने इसी पैटर्न पर लूटा था। इस मामले में एक आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। और जो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, उनका भी जमानत हो गया है। धरसींवा और बेमेतरा में हुई लूट का तरीका भी आरंग वाली घटना जैसा है। इस कारण पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
मोबाइल लोकेशन मिला
लुटेरों ने वारदात करते समय मोबाइल का उपयोग किया है। पुलिस की टीम मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुलिस को बिलासपुर रोड में मिला है। इसके बाद मोबाइल बंद बता रहा है। आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम उसी इलाके में आरोपियों की तलाश में निकली है।
आउटर के थानेदारों को किया अलर्ट
धरसींवा में लूट की घटना के बाद आउटर के थानेदारों को एसएसपी आरिफ शेख ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने और पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा गया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
30 Aug 2019, 10:57 PM IST
Published on:
30 Aug 2019, 10:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.